Class 10th Maths Ch 6. त्रिभुज (Triangle) Objective Question
Class 10th Maths Ch 6. त्रिभुज (Triangle) Class 10th Math Objective Question in Hindi

6. त्रिभुज (Triangle)
प्रश्न 1. दो समरूप आकृतियों के :
(क) आकार समान होते हैं
(ख) आमाप समान होते हैं
(ग) क्षेत्रफल बराबर होते हैं
(घ) परिमाप बराबर होते हैं
उत्तर– (क) आकार समान होते हैं
प्रश्न 2. सभी वर्ग होते हैं
(क) समरूप
(ख) सर्वांगसम
(ग) समानुपाती
(घ) कोई नहीं
उत्तर– (क) समरूप
प्रश्न 3. दो भिन्न त्रिज्याओं वाले वृत्त हमेशा होते हैं
(क) सर्वांगसम
(ख) समरूप
(ग) सर्वांगसम और समरूप
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– (ख) समरूप
प्रश्न 4. ∆ ABC में AB एवं AC के मध्य बिन्दु D एवं E इस प्रकार हैं कि DE || BC तथा BC = 8 सेमी, तब DE का मान होगा–
(क) 5 सेमी
(ख) 3 सेमी
(ग) 4 सेमी
(घ) 2 सेमी
उत्तर– (ग) 4 सेमी
प्रश्न 5. एक समबाहु त्रिभुज ABC की एक भुजा 2a है, तो इसकी ऊँचाई होगी–

प्रश्न 6. यदि दो समरूप त्रिभुजों की संगत भुजाओं में 3 : 4 का अनुपात है, तो उनके परिमापों का अनुपात है
(क) 3 : 4
(ख) 4 : 3
(ग) 9 : 16
(घ) 16 : 9
उत्तर– (क) 3 : 4
प्रश्न 7. एक समबाहु त्रिभुज ABC की एक भुजा 12cm हो, तो उसकी ऊँचाई होगी

प्रश्न 8. ∆ ABC, DEF के समरूप है एवं क्षेत्रफल ∆ (ABC) = 36cm2 एवं क्षेत्रफल ∆ (DEF) = 49cm2 , तो दोनों त्रिभुज की संगत भुजाओं का अनुपात होगा
(क) 36 : 49
(ख) 6 : 7
(ग) 7 : 6
(घ) √6 : √7
उत्तर– (ख) 6 : 7
प्रश्न 9. किसका कथन यह है कि “दो समानकोणिक त्रिभुजों में उनकी संगत भुजाओं का अनुपात सदैव समान रहता है“?
(क) न्यूटन
(ख) थेल्स
(ग) पाइथागोरस
(घ) आर्यभट्ट
उत्तर– (ख) थेल्स
प्रश्न 10. दो समानकोणिक त्रिभुजों में उनकी संगत भुजाओं का अनुपात सदैव समान रहता है। किसने कहा?
(क) आर्यभट्ट
(ख) यूक्लिड
(ग) थेल्स
(घ) पाइथागोरस
उत्तर– (ग) थेल्स
प्रश्न 11. दो समरूप त्रिभुजों की दो संगत भुजाएँ 3 : 5 के अनुपात में हैं, तो इन त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात है–
(क) 9 : 25
(ख) 3 : 5
(ग) 27 : 125
(घ) 9 : 8
उत्तर– (क) 9 : 25
प्रश्न 12. दो समरूप त्रिभुज के क्षेत्रफलों का अनुपात 9 : 4 है तो उनकी संगत ऊँचाइयों का अनुपात होगा
(क) 2 : 3
(ख) 3 : 2
(ग) 4 : 9
(घ) 9 : 4
उत्तर– (ख) 3 : 2
प्रश्न 13. यदि दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात 25 : 64 है, तो उनके संगत भुजाओं का अनुपात होगा
(क) 25 : 64
(ख) 64 : 25
(ग) 5 : 8
(घ) 8 : 5
उत्तर– (ग) 5 : 8
प्रश्न 14. किसी समचतुर्भुज के विकर्णों की लम्बाई 30 सेमी० तथा 40 सेमी० है, तो इसकी एक भुजा की लम्बाई है–
(क) 15cm
(ख) 26cm
(ग) 25cm
(घ) 20cm
उत्तर– (ग) 25cm
प्रश्न 15. एक आदमी 24 मीटर पश्चिम जाता है, पुन: वह 10 मीटर उत्तर जाता है। अब वह अपने प्रारंभिक बिन्दु से कितनी दूरी पर है?
(क) 34m
(ख) 17m
(ग) 26m
(घ) 28m
उत्तर– (ग) 26m
प्रश्न 16. एक बड़े वृत्त और छोटे वृत्त समरूप हैं क्योंकि
(क) इनके आकार समान हैं
(ख) इनके आमाप समान हैं
(ग) इनके क्षेत्रफल बराबर हैं
(घ) इनके परिमाप बराबर हैं
उत्तर– (क) इनके आकार समान हैं
प्रश्न 17. त्रिभुज के दो भुजाओं के मध्य बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा और तीसरी भुजा में क्या संबंध है ?
(क) समांतर का
(ख) असमांतर का
(ग) दुगुना का
(घ) N.T.
उत्तर– (क) समांतर का
प्रश्न 18. किेसी ∆ के एक कोण का समद्विभाजक सामने की भुजा को समद्विभाजित करे तो ∆ कौन-सा है ?
(क) समद्विबाहु
(ख) समबाहु
(ग) विषमबाहु
(घ) N.T.
उत्तर– (क) समद्विबाहु
प्रश्न 19. किसी त्रिभुज के एक भुजा के समांतर खींची गई रेखा अन्य भुजाओं को किस अनुपात में विभक्त करता है ?
(क) एक ही अनुपात में
(ख) किसी भी अनुपात में
(ग) किसी भी अनुपात में नहीं
(घ) सभी उत्तर गलत हो सकते हैं
उत्तर– (क) एक ही अनुपात में
प्रश्न 20. किसी त्रिभुज में त्रिभुज की एक भुजा के मध्य बिंदु से तीसरी भुजा के समांतर खींची गई रेखा दूसरी भुजा को
(क) समत्रिभाग करती है
(ख) चार भागों में बाँटती है
(ग) पाँच समान भागों में बाँटती है
(घ) समद्विभाग करती है
उत्तर– (घ) समद्विभाग करती है
प्रश्न 21. किसी त्रिभुज के दो भुजाओं के मध्य बिंदुओं को मिला दिया जाए तो यह रेखा :
(क) तीसरी भुजा के असमांतर है
(ख) तीसरी भुजा के समांतर है
(ग) तीसरी भुजा का लम्ब समद्विभाजक है
(घ) तीसरी भुजा के एक चौथाई है
उत्तर– (ख) तीसरी भुजा के समांतर है
प्रश्न 22. किसी समकोण शीर्ष से कर्ण पर खींचा गया लंब त्रिभुज को जिन दो त्रिभुजों में विभक्त करता है, वे––
(क) समरूप हैं
(ख) असमरूप हैं
(ग) बराबर हैं
(घ) असमान हैं।
उत्तर– (क) समरूप हैं
प्रश्न 23. दो त्रिभुजों में संगत कोण बराबर हों तो त्रिभुज की संगत भुजाएँ
(क) समानुपाती नहीं होती हैं
(ख) समानुपाती होती हैं
(ग) समानुपाती हो भी सकती हैं या नहीं भी
(घ) सभी उत्तर गलत हो सकती हैं
उत्तर– (ख) समानुपाती होती हैं
प्रश्न 24. किसी त्रिभुज की मध्यगत रेखाएँ आधार को–
(क) समत्रिभाग करती हैं
(ख) समद्विभाज करती हैं
(ग) इनमें से (क) और (ख) सत्य हैं
(घ) सभी असत्य हैं
उत्तर– (ख) समद्विभाज करती हैं
प्रश्न 25. चक्रीय चतुर्भुज के चारों कोणों का योग होता है?
(क) 180०
(ख) 360०
(ग) 540०
(घ) सभी
उत्तर– (ख) 360०
प्रश्न 26. ∆ ABC में ∠ A का समद्विभजक AD सम्मुख भुजा BC को D पर मिलती है। यदि AC = 4.2 cm, DC = 6 cm तथा BC = 10 cm तो AB की लंबाई होगी ––
(क) 2.8 cm
(ख) 3.4 cm
(ग) 4.8 cm
(घ) N.T.
प्रश्न 27. एक ∆ ABC में A = 90० AD BC, BD = 8 सेमी और DC = 2 सेमी० तो AD की लंबाई है ––
(क) 3 सेमी
(ख) 4 सेमी
(ग) 5 सेमी
(घ) 6 सेमी
उत्तर– (ख) 4 सेमी
प्रश्न 28. यदि दो समकोण त्रिभुजों में एक त्रिभुज का कर्ण तथा एक भुजा, दूसरे त्रिभुज के कर्ण तथा एक भुजा के समानुपाती हो तो दोनों त्रिभुज समरूप होते हैं। इसे समरूपता की कौन-सी कसौटी कहा जाता है ?
(क) R. H. S.
(ख) A. A. A.
(ग) A. A
(घ) S. A. S
उत्तर– (क) R. H. S.
प्रश्न 29. दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल क्रमश: 100 cm2 और 49 cm2 हैं। यदि पहले त्रिभुज की ऊँचाई 5 सेमी० है तो दूसरे त्रिभुज की संगत ऊँचाई होगी ?
(क) 3.5 cm
(ख) 4.5 cm
(ग) 5.5 cm
(घ) 7 cm
उत्तर– (क) 3.5 cm
प्रश्न 30. दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल 100 cm2 और 64 cm2 हैं। अगर छोटे त्रिभुज की एक माध्यिका 5.6 cm हो तो बड़े त्रिभुज की संगत माध्यिका क्या है?
(क) 5 सेमी०
(ख) 7 सेमी०
(ग) 9 सेमी०
(घ) 8 सेमी०
उत्तर– (ख) 7 सेमी०
प्रश्न 31. दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल क्रमश: 81 cm2 और 49 cm2 है। यदि पहले त्रिभुज की ऊँचाई 6.3 cm है, तो दूसरे त्रिभुज की संगत ऊँचाई क्या है?
(क) 4 cm
(ख) 4.2 cm
(ग) 4.9 cm
(घ) 4.7 cm
उत्तर– (ग) 4.9 cm
प्रश्न 32. दो समरूप त्रिभुजों की भुजाएँ 1 : 2 के अनुपात में हैं तो इनके क्षेत्रफलों का अनुपात होगा
(क) 1 : 4
(ख) 4 : 1
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) कोई नहीं
उत्तर– (क) 1 : 4
प्रश्न 33. दो समरूप् त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात 64 : 25 है तो इसके संगत भुजाओं का अनुपात होगा––
(क) 5/8
(ख) 5/13
(ग) 8/5
(घ) कोई नहीं
उत्तर– (ग) 8/5
प्रश्न 34. दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल क्रमश: 121 वर्ग इकाई और 144 वर्ग इकाई है तो उनके भुजाओं का अनुपात होगा––
(क) 11 : 12
(ख) 12 : 11
(ग) 121 : 144
(घ) 144 : 121
उत्तर– (क) 11 : 12
प्रश्न 35. दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात होता है:
(क) उनके माध्यिकाओं के वर्गों का अनुपात
(ख) उनके शीर्ष लम्बों के वर्गों का अनुपात
(ग) उनके कोणों के अर्द्धकों का वर्गों का अनुपात
(घ) सभी उत्तर ठीक हैं
उत्तर– (ख) उनके शीर्ष लम्बों के वर्गों का अनुपात
प्रश्न 36. समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात उनके भुजाओं के :
(क) अनुपाती है
(ख) व्युत्क्रमानुपाती है
(ग) वर्ग के अनुपाती है
(घ) कोई अनुपात नहीं है
उत्तर– (ग) वर्ग के अनुपाती है
प्रश्न 37. दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल क्रमश: 9 वर्ग सेमी० तथा 16 वर्ग सेमी० हैं। इनकी संगत भुजाओं का अनुपात क्या होगा?
(क) 1 : 2
(ख) 2 : 3
(ग) 3 : 4
(घ) कोई नहीं
उत्तर– (ग) 3 : 4
प्रश्न 38. ∆ ABC में D और E क्रमश: AB और AC के मध्य बिन्दु हैं तो ∆ ADE और ∆ABC के क्षेत्रफल का अनुपात क्या है?
(क) 3/4
(ख) 5/4
(ग) 1/4
(घ) 4/1
उत्तर– (ग) 1/4
प्रश्न 39. दो समरूप त्रिभुजों की संगत ऊँचाइयाँ 6 cm ओर 9 cm हैं तो उनके क्षेत्रफलों का अनुपात क्या है ?
(क) 9/4
(ख) 4/9
(ग) 2/3
(घ) 3/2
उत्तर– (ख) 4/9
प्रश्न 40. दो समद्विबाहु त्रिभुजों के शीर्ष कोण समान हैं और उनके क्षेत्रफलों का अनुपात 16 : 25 है तो उनके संगत भुजाओं का अनुपात क्या है?
(क) 5/4
(ख) 3/4
(ग) 6/5
(घ) 4/5
उत्तर– (घ) 4/5
प्रश्न 41. दो समबाहु त्रिभुजों की संगत भुजाओं का अनुपात क्या होगा यदि उनके क्षेत्रफलों का अनुपात 16 : 9 है?
(क) 4 : 3
(ख) 3 : 4
(ग) 16 : 9
(घ) कोई नहीं
उत्तर– (क) 4 : 3
प्रश्न 42. यदि दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात 64 : 121 है, तो इनके संगत भुजाओं का अनुपात होगा––
(क) 8 : 11
(ख) 8 : 12
(ग) 12 : 14
(घ) 11 : 8
उत्तर– (क) 8 : 11
प्रश्न 43. कुछ त्रिभुजों की भुजाएँ नीचे दी गई हैं। पहचानें कि इनमें कौन समकोण त्रिभुज को सूचित करता है
(क) 3 सेमी, 8 सेमी, 6 सेमी
(ख) 50 सेमी, 80 सेमी, 100 सेमी
(ग) 8 सेमी, 24 सेमी, 25 सेमी
(घ) 13 सेमी, 12 सेमी, 5 सेमी
उत्तर– (घ) 13 सेमी, 12 सेमी, 5 सेमी
प्रश्न 44. 10 m लम्बी एक सीढ़ी को दिवार पर टिकाने पर भूमि से 8 m की ऊँचाई पर स्थित खिड़की तक जाती है। दिवार के आधार से निचले सिरे की दूरी क्या है?
(क) 6 m
(ख) 8 m
(ग) 10 m
(घ) N.T.
उत्तर– (क) 6 m
प्रश्न 45. एक आदमी 15 m पश्चिम दिशा की ओर चलकर वहाँ से 8 m उत्तर दिशा की ओर जाता है। वह आदमी अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?
(क) 17 m
(ख) 15 m
(ग) 8 m
(घ) 23 m
उत्तर– (क) 17 m
प्रश्न 46. किसी आयत के विकर्ण से बने वर्ग का क्षेत्रफल इसकी दोनों आसन्न भुजाओं पर बने वर्गों के
(क) योग के बराबर है
(ख) गुणनफल के बराबर है
(ग) अंतर के बराबर है
(घ) भागफल के बराबर है
उत्तर– (क) योग के बराबर है
प्रश्न 47. समांतर चतुर्भुज के विकर्णों के वर्गों का योग उसकी चारों भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर होता है।
(क) हाँ
(ख) नहीं
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) कोई नहीं
उत्तर– (क) हाँ
प्रश्न 48. यदि हम कियी निश्चित बिन्दु से पूरब की ओर 10 m तत्पश्चात् उत्तर दिशा की ओर 30 m चलते हैं तो निश्चित बिन्दु से उसकी दूरी क्या है ?
(क) 31.62 m
(ख) 31 m
(ग) 32 m
(घ) 33 m
उत्तर– (क) 31.62 m
प्रश्न 49. किसी आयत की संलग्न भुजाएँ क्रमश: 8 m और 6 m हैं तो आयत के विकर्ण की लंबाई क्या है?
(क) 14 m
(ख) 18 m
(ग) 10 m
(घ) कोई नहीं
उत्तर– (ग) 10 m
प्रश्न 50. दो संभे 13 m और 7 m ऊँचे हैं और समतल जमीन पर ऊर्ध्वाधर खड़े हैं। यदि उनके पादों के बीच की दूरी 8 m है, तो उनके सिरों के बीच की दूरी है
(क) 10 m
(ख) 9 m
(ग) 12 m
(घ) 11 m
उत्तर– (क) 10 m
