Class 10th Maths Ch 10. वृत्त (Circle) Objective Question

Amit kumar
0

 

Class 10th Maths Ch 10. वृत्त (Circle) Objective Question

Class 10th Maths Ch 10. वृत्त (Circle) Class 10th Math Objective Question in Hindi 

BSEB Class 10th Maths Ch 10. वृत्त (Circle)

10. वृत्त (Circle)


प्रश्‍न 1. एक वृत्त के किसी व्‍यास के सिरों पर खींची गई स्‍पर्श रेखाओं के बीच क्‍या संबंध है?
(क) समांतर है
(ख) आपस में अभिलंब है
(ग) असमांतर है
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) समांतर है

प्रश्‍न 2. वृत्त के केंद्र पर कितने अंश का कोण होता है?
(क) 180
(ख) 150
(ग) 360
(घ) कोई नहीं

उत्तर– (ग) 360

प्रश्‍न 3. 28cm त्रिज्‍या वाले वृत्ताकार तार को मोड़कर एक वर्ग बनाया गया हैतो वर्ग की भुजा की लंबाई होगी–
(क) 40cm
(ख) 41cm
(ग) 43cm
(घ) 44cm

उत्तर– (घ) 44cm

प्रश्‍न 4. किसी वृत्त के केन्‍द्र में 13 सेमी० दूर स्थित बिन्‍दु P से खींची गई स्‍पर्श रेखा की लम्‍बाई 12 सेमी हैतो वृत्त की त्रिज्‍या है–
(क) 6cm
(ख) 12cm
(ग) 9cm
(घ) 5cm


उत्तर– (घ) 5cm

प्रश्‍न 5. एक बिन्‍दु से एक वृत्त पर स्‍पर्श रेखा की लंबाई 24cm तथा की केंद्र से दूरी 25cm हैवृत्त की त्रिज्‍या है:
(क) 7cm
(ख) 12cm
(ग) 15cm
(घ) 24.5cm

उत्तर– (क) 7cm

प्रश्‍न 6. किसी वृत्त पर बाह्य बिन्‍दु से कितनी स्‍पर्श रेखाएँ खींची जा सकती हैं?
(क) 1
(ख) 2
(ग) 3
(घ) 4

उत्तर– (ख) 2

प्रश्‍न 7. किसी वृत्त की स्‍पर्श रेखा उसे कितने बिन्‍दु पर स्‍पर्श करती है?
(क) अपरिभाषित
(ख) 2
(ग) 1
(घ) 3

उत्तर– (ग) 1


प्रश्‍न 8. किसी वृत्त के केंद्र से 5cm दूर स्थित बिन्‍दु से वृत्त पर खींची गई स्‍पर्श रेखा की लंबाई 4cm हैतो वृत्त की त्रिज्‍या है
(क) 7cm
(ख) 6cm
(ग) 3cm
(घ) 4cm

उत्तर– (ग) 3cm

प्रश्‍न 9. यदि जीवा AB वृत्त के केन्‍द्र पर 60० का कोण अंतरित करता है तो A और B बिन्‍दुओं पर खींची गई स्‍पर्श रेखाओं के बीच का कोण होगा
(क) 30
(ख) 60
(ग) 90
(घ) 120

उत्तर– (घ) 120

प्रश्‍न 10. किसी वृत्त के बाह्य बिन्‍दु P से दो स्‍पर्श रेखाएँ PA तथा PB खींची गई हैं। यदि PA = 4 सेमीतो PB की लम्‍बाई है–
(क) 16 सेमी.
(ख) 12 सेमी.
(ग) 8 सेमी.
(घ) 4 सेमी.

उत्तर– (घ) 4 सेमी०


प्रश्‍न 11. यदि समानान्‍तर चतुर्भुज की सभी भुजाएँ एक वृत्त को स्‍पर्श करें तो वह समानान्‍तर चतुर्भुज होगा–
(क) आयत
(ख) वर्ग
(ग) समचतुर्भुज
(घ) समलंब चतुर्भुज

उत्तर– (ग) समचतुर्भुज

प्रश्‍न 12. दो समानान्‍तर रेखाओं के बीच की दूरी 14 सेमी० है। एक वृत्त दोनों रेखाओं को स्‍पर्श करता हैवृत्त की त्रिज्‍या निम्‍न में से कौन-सी है?
(क) 6cm
(ख) 7cm
(ग) 14cm
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ख) 7cm

प्रश्‍न 13. यदि एक बिन्‍दु P से O केंद्र वाले किसी वृत्त पर PA तथा PB स्‍पर्श रेखा परस्‍पर 60 के कोण पर झुके हैं तो ∠ AOB  = ?
(क) 140
(ख) 90
(ग) 80
(घ) 120

उत्तर– (घ) 120

प्रश्‍न 14. किसी वृत्त के बाह्य बिन्‍दु P से दो स्‍पर्श रेखाएँ PA और PB खींची गई हैं। यदि PA = 6 सेमी होतो PB की लंबाई होगी
(क) 3 सेमी
(ख) 4 सेमी
(ग) 6 सेमी
(घ) 12 सेमी

उत्तर– (ग) 6 सेमी

प्रश्‍न 15. किेसी वृत्त के बाह्य बिन्‍दु P से दो स्‍पर्श रेखाएँ PA और PB खींची गई हैं। यदि PA = 8 सेमी होतो PB की लंबाई होगी–
(क) 4cm
(ख) 16cm
(ग) 12cm
(घ) 8cm

उत्तर– (घ) 8cm

प्रश्‍न 16. किसी वृत्त की स्‍पर्श रेखा एक विशिष्‍ट दशा है, जब संगत जीवा के दोनों सिरे:
(क) असंपाती हों
(ख) संपाती हों
(ग) एक-दूसरे को प्रतिच्‍छेद करती हैं।
(घ) प्रत्‍येक सिरे वृत्त के केंद्र से गुजरता हो

उत्तर– (ख) संपाती हों

प्रश्‍न 17. किसी वृत्त की स्‍पर्श रेखा वृत्त को कितने बिन्‍दुओं पर स्‍पर्श करती है?
(क) एक बिन्‍दु पर
(ख) दो बिन्‍दु पर
(ग) तीन बिन्‍दु पर
(घ) चार बिन्‍दुओं पर

उत्तर– (क) एक बिन्दुं पर

प्रश्‍न 18. वृत्त एक तल के उन बिंदुओं का समूह होता है, जो एक नियत बिंदु से:
(क) अचर दूरी पर होते हैं
(ख) चर दूरी पर होते हैं
(ग) किसी दूरी पर होते हैं
(घ) यह दूरी शून्‍य होती है

उत्तर– (क) अचर दूरी पर होते हैं

प्रश्‍न 19. वृत्त के एक बिंदु पर केवल खींची जा सकती है:
(क) दो स्‍पर्श रेखाएँ
(ख) तीन स्‍पर्श रेखाएँ
(ग) अनंत स्‍पर्श रेखाएँ
(घ) एक स्‍पर्श रेखाएँ

उत्तर– (घ) एक स्पनर्श रेखाएँ

प्रश्‍न 20. दो प्रतिच्‍छेदी वृत्तों की उभयनिष्‍ट स्‍पर्श रेखाओं की संख्‍या है–
(क) 1
(ख) 2
(ग) 3
(घ) अनगिनत

उत्तर– (ख) 2

प्रश्‍न 21. यदि कोई रेखा वृत्त को सिर्फ एक बिन्‍दु पर स्‍पर्श करती है, तो वह रेखा कहलाती है–
(क) जीवा
(ख) स्‍पर्श रेखा
(ग) छेदक रेखा
(घ) N.T.

उत्तर– (ख) स्पlर्श रेखा

प्रश्‍न 22. जब किसी छेदक रेखा के दोनों सिरे सम्‍पाती हों तो वह होगा–
(क) जीवा
(ख) स्‍पर्श रेखा
(ग) कोई रेखा नहीं
(घ) सभी उत्तर सभी हैं

उत्तर– (ख) स्पशर्श रेखा

प्रश्‍न 23. एक रेखा जो वृत्त को दो भिन्‍न बिन्‍दुओं पर प्रतिच्‍छेद करती है, कहलाती है–
(क) जीवा
(ख) स्‍पर्श रेखा
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) N.T.

उत्तर– (घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्‍न 24. वृत्त के एक ही खण्‍ड के कोण होते हैं–
(क) असमान
(ख) समान
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) N.T.

उत्तर– (ख) समान

प्रश्‍न 25. किसी वृत्त में परिधि पर का कोण केंद्र पर के कोण का–
(क) दुगुना होता है
(ख) तिहाई होता है
(ग) आधा होता है
(घ) N.T.

उत्तर– (ग) आधा होता है

प्रश्‍न 26. किसी वृत्त के अंदर बने चतुर्भुज के सम्‍मुख कोणों का एक जोड़ा होता है––
(क) 180
(ख) 90
(ग) 360
(घ) N.T.

उत्तर– (क) 180

प्रश्‍न 27. एक वृत्त की बराबर जीवाओं के मध्‍य बिंदुओं का बिंदुपथ निम्‍नलिखित में कौन होगा ?
(क) अर्द्धवृत्त
(ख) सरल रेखा
(ग) रेखाखंड
(घ) वृत्त

उत्तर– (घ) वृत्त

प्रश्‍न 28. वृत्त के केन्‍द्र से समदूरस्‍थ जीवाएँ आपस में–
(क) असमान हैं
(ख) समान हैं
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) सभी उत्तर सही हैं

उत्तर– (ख) समान हैं

प्रश्‍न 29. दो वृत्त बाह्यत: स्‍पर्श करे और उनकी त्रिज्‍याएँ 11 सेमी और 6 सेमी हैं तो दोनों वृत्तों के केंद्र के बीच की दूरी क्‍या होगी ?
(क) 11 सेमी
(ख) 6 सेमी
(ग) 17 सेमी
(घ) कोई नहीं

उत्तर– (ग) 17 सेमी

प्रश्‍न 30. दो वृत्त सकेन्‍द्रीय हों और उनकी त्रिज्‍याएँ 9 सेमी और 6 सेमी हैं तो उनके केन्‍द्रों के बीच की दूरी होगी–
(क) 0
(ख) 9 सेमी
(ग) 6 सेमी
(घ) कोई नहीं

उत्तर– (क) 0

प्रश्‍न 31. अर्द्धवृत्त का कोण कितने डिग्री का होता है?
(क) 45
(ख) 30
(ग) 60
(घ) 90

उत्तर– (घ) 90

प्रश्‍न 32. यदि दो वृत्तों के केंद्रों के मध्‍य दूरी उनकी त्रिज्‍याओं के योग के तुल्‍य हो तो उनकी उभयनिष्‍ठ स्‍पर्श रेखाओं की संख्‍या होगी––
(क) 1
(ख) 2
(ग) 3
(घ) 4

उत्तर– (ग) 3

प्रश्‍न 33. स्‍पर्श बिन्‍दु से स्‍पर्श रेखा पर खींचा गया लंब वृत्त के किस बिन्‍दु से होकर जायेगा ?
(क) वृत्त के किसी बिन्‍दु से
(ख) वृत्त के केंद्र से
(ग) (क) एवं (ख) दोनों
(घ) N.T.

उत्तर– (ख) वृत्त के केंद्र से

प्रश्‍न 34. दो वृत्त एक दूसरे को बाह्यतम C पर स्‍पर्श करते हैं और AB वृत्तों की उभयनिष्‍ठ स्‍पर्श रेखा है तब ∠ ACB = ?
(क) 60
(ख) 45
(ग) 30
(घ) 90

उत्तर– (घ) 90

प्रश्‍न 35. O केंद्रवाली वृत्त के बिन्‍दु P पर PQ एक स्‍पर्श रेखा है। यदि ∆OPQ एक समद्विबाहु त्रिभुज हो तब ∠ OPQ बराबर है––
(क) 30
(ख) 45
(ग) 60
(घ) 90

उत्तर– (ख) 45

प्रश्‍न 36. दो वृत्त एक दूसरे को अन्‍त:स्‍पर्श करते हैं और उनकी त्रिज्‍याएँ 5 cm और 2 cm हैं तो उनके केंद्रों के बीच की दूरी होगी––
(क) 5 सेमी
(ख) 2 सेमी
(ग) 3 सेमी
(घ) N.T.

उत्तर– (ग) 3 सेमी

प्रश्‍न 37. 5 सेमी और 10 सेमी व्‍यास वाले दो वृत्तों के केंद्रों के बीच की दूरी 10 सेमी है। उनकी उभयनिष्‍ठ स्‍पर्श रेखा की संख्‍या कितनी है ?
(क) 4
(ख) 3
(ग) 2
(घ) 1

उत्तर– (क) 4

प्रश्‍न 38. वृत्त के किसी बिन्‍दु पर स्‍पर्श रेखा स्‍पर्श बिन्‍दु से होकर जाने वाली त्रिज्‍या के साथ कितने डिग्री का कोण बनाता है ?
(क) 75
(ख) 90
(ग) 45
(घ) 60

उत्तर– (ख) 90

प्रश्‍न 39. कोई रेखा वृत्त को स्‍पर्श करे तो इस रेखा को क्‍या कहते हैं?
(क) छेदक रेखा
(ख) बाहरी रेखा
(ग) स्‍पर्श रेखा
(घ) कोई नहीं

उत्तर– (ग) स्पतर्श रेखा

प्रश्‍न 40. स्‍पर्श रेखा और वृत्त के उभयनिष्‍ठ बिन्‍दु को क्‍या कहते हैं?
(क) स्‍पर्श बिन्‍दु
(ख) वृत्त का केंद्र
(ग) सम्‍पाती बिन्‍दु
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) स्पतर्श बिन्दु्

प्रश्‍न 41. 3 cm त्रिज्‍या वाले वृत्त पर किसी बाह्य बिन्‍दु A से स्‍पर्श रेखा की लंबाई 4 cm है। A से केंद्र की दूरी क्‍या होगी ?
(क) 7 cm
(ख) 5 cm
(ग) 9 cm
(घ) N.T.

उत्तर– (ख) 5 cm

प्रश्‍न 42. दो वृत्तों के स्‍पर्श बिन्‍दु P है। यदि उन पर उभयनिष्‍ठ स्‍पर्श रेखा AB हो तो ∠ APB = ?
(क) 60
(ख) 90
(ग) 45
(घ) कोई नहीं

उत्तर– (ख) 90

प्रश्‍न 43. 7 cm त्रिज्‍या वाले वृत्त की परिधि होगी–
(क) 16 cm
(ख) 20 cm
(ग) 44 cm
(घ) 42 cm

उत्तर– (ग) 44 cm

प्रश्‍न 44. एक बिन्‍दु P से स्‍पर्श रेखा की लंबाई 15 cm है और P की दूरी केंद्र से 17 cm है तो वृत्त की त्रिज्‍या होगी–
(क) 8 cm
(ख) 17 cm
(ग) 2 cm
(घ) N.T.

उत्तर– (क) 8 cm

प्रश्‍न 45. 10 cm त्रिज्‍या के वृत्त दो समांतर स्‍पर्श रेखाओं के बीच की दूरी होगी–
(क) 15 cm
(ख) 20 cm
(ग) 25 cm
(घ) 30 cm

उत्तर– (ख) 20 cm

प्रश्‍न 46. यदि 3 cm त्रिज्‍या वाले एक वृत्त पर खींची गई दो स्‍पर्श रेखाएँ परस्‍पर 60 के कोण पर झुकी हों, तो प्रत्‍येक स्‍पर्शरेखा की लंबाई है

प्रश्‍न 47. क्‍या वृत्त की जीवा को छोड़ बिंदुओं पर खींची गई स्‍पर्श रेखाएँ जीवा के साथ समान कोण बनाती हैं?
(क) हाँ
(ख) नहीं
(ग) नहीं मालूम
(घ) कोई नहीं

उत्तर– (क) हाँ

प्रश्‍न 48. वृत्त के किसी बिंदु पर स्‍पर्श रेखा स्‍पर्श बिंदु से जाने वाली त्रिज्‍या:
(क) के समांतर होती है
(ख) पर लंब होती है
(ग) को समद्विभाजित करती है
(घ) के सम्‍पाती होती है

उत्तर– (ख) पर लंब होती है

प्रश्‍न 49. वृत्त के अंदर किसी बिन्‍दु से वृत्त पर खींची गई कितनी स्‍पर्श रेखाएँ हो सकती हैं ?
(क) एक भी नहीं
(ख) एक
(ग) दो
(घ) तीन

उत्तर– (क) एक भी नहीं

प्रश्‍न 50. एक वृत्त की कितनी समांतर स्‍पर्श रेखाएँ हो सकती हैं?
(क) एक
(ख) अनेक
(ग) तीन
(घ) चार

उत्तर– (ख) अनेक

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)